Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

A different perspective on Ancient Indian History

रामायण-महाभारत तथा नए शोधों के आलोक में  भारत के आर्य एवं अनार्य Source: wiseGeek हम सभी अभी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों में बंद हैं और “रामायण” के पश्चात अब “उत्तर रामायण” तथा “महाभारत” टी.वी. धारावाहिक देखने का आनंद उठा रहे हैं। रामायण और महाभारत की कथाओं के प्रसंगों मे आर्य, अनार्य, देव, दानव, सुर, असुर, दैत्य, दस्यु, राक्षस, यक्ष, किन्नर, गंधर्व, नाग, गरुड़, बानर, रीक्ष आदि जातियों का वर्णन आया है। उनके रहन-सहन, उनकी भौगोलिक, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक, आध्यात्मिक, युद्धकला एवं युद्धास्त्र की जानकारी संबंधी प्रश्न हमारे मन मेँ उठते हैं। दर्शक उसे आज के विज्ञान की कसौटी पर तौलता है। तो हम इन्हीं जिज्ञासों को संतुष्ट करने हेतु निम्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे- 1) भारत एवं आर्यावर्त सभी हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों में   “ जंबूद्वीपे आर्यावर्ते भारतखंडे”   वाक्य आर्यों के निवास स्थान के रूप मेँ अंकित है। पुरोहित जी किसी भी धार्मिक अनुष्ठान मेँ इन शब्दों के उच्चारण के साथ आपके गोत्र, पिता का नाम और उसके बाद आपका नाम उच्चारित करात...

How to improve our positive thinking!

सकारात्मक सोच मेँ अभिवृद्धि  कैसे करें ?     Ways to Improve P ositive Thinking! ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Image: Positivity ( Source: Origin Leadership ) कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचने हेतु हम सभी , हम जहाँ भी हैं वहीं अपने को लौक किए हुये हैं ।कहीं बाहर नहीं निकल रहे हैं।ज्यादा लंबी अवधि तक बंद-बंद रहने के कारण लाखों व्यक्ति बहम,माईनिया या अवसादग्रस्त हो रहे हैं,जो गंभीर चिंता का विषय है।लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है अपनी जान और जहान को बचाना। मौसम में भी परिवर्तन हो रहा है,तथा अपना प्रभाव भी दिखा रहा है। इस मौसम मे यदि स्वस्थ व्यक्ति भी दिन में भोजनोपरांत नींद का ज्यादा आनंद लेता है तो जागने के पश्चात उसका सिर भारी हो जाएगा ,हल्की सर्दी,बुखार या खाँसी हो सकता है । आजकल टी.वी, रेडियो, सोशल मीडिया एवं लोंगों से बातचीत मे एक ही विषय कोरोना पर ही चर्चा एवं परिचर्चायें चल रही है।परिचर्चाओं मेँ कोरोना के लक्षण आदि के बारे मे  बातें होती हैं। जिसे सुनते- सुनते श्रोता यदि सामान्य फ्लू से प्रभावित है तो अपने लक्षणों की तु...

Global Effect of Covid-19

कोरोना  वा यरस : वैश्विक  ब दलाव के आसार ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Image: Structure of Coronavirus (Source: Newscientist) कोरोना वायरस {कोविड—19} जो चाइना के वुहान शहर से विश्व की परिक्रमा पूरी कर वापस अपने जन्म स्थान में दस्तक देना प्रारंभ कर दिया है| अपनी परिक्रमा के क्रम मे इसने लगभग सभी देशों की यात्राएं की हैं | इस वायरस के विश्व भ्रमण के फलस्वरूप सकल देशों में उन देशों के प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सामरिक आदि समस्त पटल पर कई महत्वपुर्ण सकारात्मक एवं नकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं| लेकिन हम पहले सकारात्मक बद्लाव पर विचार करें :- 1)  विलुप्तप्राय/अदृश्य जीवों का पुनः दृस्टिगोचर होना Image: Nature Reviving (Source: Common Dreams) कोरोना पूर्व काल में प्रदूषण के कारण कई जीवों की प्रजातियाँ शहरों तथा गावों में वर्षों से दिखाई नहीं पड़ती थी,वे आज पूरे विश्व मे स्वछंद रूप से नगरों एवं गावों का विचरण करने की तशवीरें टीवी पर वायरल हो रही हैं| नीलगायें,तेंदुए,चीतल,बराहसिंघे,हाथी,जंगली भैंसे, गैंडे, दुर्लभ रंग- ...